टीआरपी डेस्क। Ips Anjana Krishna: एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों की जांच की मांग की है। मिटकरी ने 5 सितंबर को UPSC सचिव को पत्र लिखकर इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच करवाने की अपील की है।
Ips Anjana Krishna: यह मांग उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े वायरल वीडियो विवाद के बाद सामने आई है। मिटकरी ने अपने पत्र में कहा है कि अंजना कृष्णा द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों का विस्तृत वेरिफिकेशन किया जाए और जांच के नतीजे संबंधित विभागों के साथ साझा किए जाएं। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
क्या है मामला (what is the matter)
Ips Anjana Krishna: यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोलापुर के माडा तहसील के कुड़ोवाडी गांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डीएसपी अंजना कृष्णा को कथित रूप से अजित पवार का फोन आया। आरोप है कि एनसीपी नेता बाबा जगताप ने पवार को फोन कर महिला अधिकारी से बात करवाई।
Ips Anjana Krishna: फोन पर अजित पवार ने अधिकारी से कहा, “मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ”, “मैं तेरे पर एक्शन लूंगा”, “इतना आपको डेरिंग हुआ है क्या?” महिला अधिकारी ने फोन करने वाले की पहचान सुनिश्चित करने की बात कहते हुए कार्रवाई नहीं रोकी। इस घटना के बाद विपक्ष ने सवाल खड़े किए। अजित पवार ने सफाई दी कि उनका मकसद कानून में हस्तक्षेप नहीं बल्कि शांति बनाए रखना था।
कौन हैं अंजना कृष्णा (Who is Anjana Krishna?)
Ips Anjana Krishna: अंजना कृष्णा 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सोलापुर के करमाला में डीएसपी पद पर तैनात हैं। UPSC 2023 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 355 हासिल की थी। वह केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। उनके पिता बीजू कृष्णा कपड़े के व्यापारी हैं और मां सीना कोर्ट में टाइपिस्ट हैं। उन्होंने सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल पूजापुरा से स्कूली शिक्षा ली और एनएसएस महिला कॉलेज, नीरमंकारा से गणित में बीएससी किया।



