रायपुर। CG News: पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तोमर परिवार (Tomar Family) पर उनके गुर्गों के खिलाफ 22 सौ पन्नों का चालान पेश किया है। हालांकि, रोहित और वीरेंद्र का नाम चालान में नहीं है। क्यों कि पुलिस ने कोर्ट से दोनों भाईयों के खिलाफ जांच जारी रखने की बात कहीं है। क्यों कि दोनों भाईयों की गिरफ्तारी हो या न हो लेकिन, पुलिस दोनों के खिलाफ अलग से पूरक चालान पेश करेगी। चालान में सूदखोरी तथा एक्सटार्सन के मामलों का उल्लेख दर्ज है।
CG News: कोर्ट में पेश चालान में विरेंद्र और रोहित की पत्नी शुभ्रा, भावना तोमर समेत भतीजों को आरोपी बनाया गया है।
कोर्ट में पेश चालान में डेढ़ दर्जन पीड़ित परिवार समेत 51 लोगों के बयान दर्ज है। चालान में मारपी और एक्सटार्सन के आरोप का विस्तृत से उल्लेख है। यहां तक की पीड़ितों की ओर से पेश सबूतों और जब्त दस्तावेजों और चालान की कॉपी को शामिल किया गया है।
एक महीने के भीतर 7 केस दर्ज
CG News: रोहित तोमर (Rohit Tomar) के खिलाफ एक महीने में 7 एफआईआर दर्ज हुए हैं। जिसमें जून महीने में प्रापर्टी डीलर दसमीत चावला ने तेलीबांधा थाने में रोहित के खिलाफ मारपीट की पहली एफआईआर दर्ज हुई। उसके बाद पुरानी बस्ती इलाके में 6 मामले दर्ज किए गए।
पुलिस ने तोमर भाइयों के घर से 35 लाख कैश, 70 तोला सोना, 125 ग्राम चांदी के अलावा चार लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है।


