टीआरपी डेस्क। Aam Aadmi Party : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की नई टीम तैयार हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के कुछ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और इंडिया अगेंस्ट करप्शन में सक्रिय रहे उत्तम जयसवाल को संगठन की कमान सौंपी गई है। इससे पहले जो कार्यकर्ता पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे, वे अपने पदों पर बरकरार रहेंगे।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट में पोस्ट कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके नामों की औपचारिक घोषणा की।

https://twitter.com/AAPChhattisgarh/status/1964387779699494994
See also  छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, 2500 रु प्रति क्विंटल की दर पर ही होगी धान की खरीदी