टीआरपी डेस्क। Cheap iPhone Deals : iPhone 17 सीरीज अगले 2 दिन में लॉन्च होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone के आते ही Apple पुराने मॉडल्स की कीमत घटा देगा और कुछ बहुत पुराने मॉडल्स को बंद भी कर देगा। भारत में फेस्टिवल सीजन सेल में आपको iPhone 15 और iPhone 16 जैसे मॉडल्स सस्ते में मिल सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि पुराना iPhone खरीदना फायदेमंद सौदा है या नुकसान का सौदा ?

कौन से मॉडल्स लेने से होगा फायदा ?

अगर आप iPhone 16 या iPhone 15 खरीदते हैं, तो यह स्मार्ट डील साबित हो सकती है। iPhone 15 को 2030 तक और iPhone 16 को 2031 तक iOS अपडेट्स मिलते रहेंगे। दोनों ही माडल्स में आपको वही फीचर्स मिलेंगे, जो iPhone 17 में शामिल किए गए हैं, फर्क सिर्फ इतना होगा कि iPhone 17 में Apple Intelligence (AI फीचर) मिलेगा, जो iPhone 15 में नहीं है।

See also  Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बगैर नेटवर्क के भी कर सकेंगे Call और SMS ! जाने कैसे

इसका सीधा मतलब यह है कि आप ₹15 से 20 हजार बचाकर भी लगभग वही अनुभव ले सकते हैं, जो आपको iPhone 17 में मिलने वाले हैं।

कौन से मॉडल्स लेना घाटे का सौदा ?

iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 जैसे पुराने मॉडल लेने आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि iPhone के इन मॉडल्स में केवल 12MP का कैमरा है, जबकि iPhone 15 और उसके आगे के मॉडल्स में 48MP का कैमरा दिया गया है।

iPhone 15 से पुराने मॉडल्स में Dynamic Island फीचर भी नहीं मिलेगा, क्योंकि यह फीचर iPhone 15 से शुरू किया गया था। इसके साथ ही, सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट भी जल्द खत्म हो जाएगा। जिसके चलते आप फोन को लंबे समय तक नहीं चला सकेंगे।

फेस्टिवल सेल का उठाएं फायदा ?

Cheap iPhone Deals : अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो आने वाले फेस्टिवल सेल में iPhone 16 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है, और यदि आपका बजट कम हैं तो iPhone 15 आपके लिए सबसे सही ऑप्शन होगा। iPhone के पुराने मॉडल लेकर बाद में पछताने का कोई मतलब नहीं निकलेगा।

See also  iPhone 14 Launch : इस दिन होगा Apple का सीरीज 14 लॉन्च , 4 मॉडल आने की उम्मीद