रायपुर। Cg weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कई जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़ और कोरबा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। सरगुजा और सूरजपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने सुकमा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जबकि महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार और जांजगीर-चांपा में हल्की बारिश हो सकती है।

बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, मरवाही और कोरिया जिलों में भी बारिश की संभावना है। विभाग ने नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

See also  कलिंगा विश्‍वविद्यालय ने डॉक्‍टर दिवस पर डॉक्‍टरों को किया सम्‍मानित...