Horoscope 5 June 2022 : आज इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़े अपना राशिफाल

Horoscope Today: 9 सितंबर 2025 का दिन चार राशि वालों के लिए अति खास होने वाला है, वहीं चार राशि वालों के लिए मध्यम और चार राशि वालों के लिए मिलाजुला असर वाला रहेगा। आइए जानते हैं, वे कौन कौन सी राशि हैं, जिनके लिए 9 सितंबर विशेष लाभदायी है।

हिंदू पंचांग के पितृ पक्ष यानी आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 9 सितंबर मंगलवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार को हनुमानजी का दिन माना जाता है। इस दिन सभी राशि वालों को भगवान श्रीराम भक्त हनुमान का पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकटों का निवारण होता है। इस दिन मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृषभ राशि वालों को नए प्रयास करने पड़ेंगे। मिथुन, कर्क, वृश्चिक और तुला राशि के लिए नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नई जिम्मेदारी वहन करनी होगी। आय में वृद्धि होगी। सिंह और कन्या राशि वाले अपनी मेहनत से प्रगति करेंगे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मकर, कुंभ और मीन राशि को विविध चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य से कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी।

मेष राशि
मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद करने से बचें, खर्च पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण खुशखबरी मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। उधार देने से बचें। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए हनुमानजी को चना गुड़ का भोग लगाएं।

See also  Horoscope 21 October 2022 : इन राशि वालों के लिए समय भारी, बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सोचसमझकर कार्य करना होगा। नए क्षेत्र में कार्य करने की ओर अग्रसर होंगे। सफलता मिलने का योग है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा। पुराने किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी, इस जिम्मेदारी को वहन अवश्य करें, यह भविष्य के लिए लाभदायी साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति पर किसी भी तरह का वादविवाद करने से बचें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत से पीछे न हटें। पारिवारिक सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। तुलसी में जल अर्पित करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरी अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी लेकिन लापरवाही न करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह का दिखावा न करें। अपने आप पर निर्भर रहें, दूसरों पर भरोसा करके कोई कार्य न करें। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। कठिन चुनौतियों का सामना करें। हिम्मत न हारें। सूर्य को जल अर्पित करें।

See also  Horoscope 31 December 2022 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा, सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उधार देने से बचे, लेकिन अन्य तरह का सहयोग अवश्य दें। आलस्य न करें। अवसर मिलने पर उस मौके को न छोड़ें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की ओर ध्यान दें। हरे फल का दान करें।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। काफी दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में बड़ा पद हासिल होगा। नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मां सरस्वती का ध्यान करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मेहनत करने का फल अवश्य मिलेगा। अविवाहितों के रिश्तों की बात जुड़ने का योग है। अवसरों में वृद्धि होगी। संपत्ति मामले में वादविवाद न करें, समझदारी से काम लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी में सुधार होगा। लाल वस्त्र का दान करें।

See also  पीएम मोदी ने लाइव स्ट्रीम से एक्सपर्ट संग देखा सूर्य ग्रहण का नजारा, कहां, कैसे दिखा परमग्रास, देखिए तस्वीरों में

धनु राशि
धनु राशि वालों को वित्तीय मामलों में संभलकर रहना होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें, सोचसमझकर व्यवसाय में निवेश करें। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा वालों को समझदारी से कार्य करते हुए आगे बढ़ना होगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली आएगी। पीपल पेड़ के नीचे दीप जलाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सफलता का योग है। धन के साथ मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापार में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी छाएगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। वादविवाद न करें। शनिदेव के मंदिर में सरसों तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों की मदद सोचसमझकर करें, जरूरतमंद को ही सहयोग करें। किसी पर भी गहन मंथन करके ही भरोसा करें। नीले वस्त्र धारण करें और शनिदेव को तेल अर्पित करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। संपत्ति मामले में वाद विवाद न करें। केले के पेड़ की पूजा करें।