टीआरपी डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत समेत कई देशों पर रूस से तेल खरीदने को लेकर भारी टैरिफ लगाए थे। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस कदम का खुला समर्थन किया है। उनका कहना है कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना पूरी तरह से सही है, क्योंकि यही पुतिन पर दबाव बढ़ाने का सबसे असरदार तरीका है।

इंटरव्यू में क्या कहा जेलेंस्की ने?

एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब जेलेंस्की से पूछा गया कि मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग हाल ही में SCO समिट में साथ नजर आए थे, और उसके बाद ट्रंप ने भारत व रूस पर कड़े टैरिफ लगाए, तो इस पर उनकी राय क्या है? जवाब में जेलेंस्की ने कहा मेरा मानना है कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही फैसला है। यही वह दबाव है, जो पुतिन को रोकने में मदद करेगा।

See also  'नमस्ते ट्रम्प' : अमेरिकी वायुसेना का विमान ट्रम्प के काफिले की गाड़ियां और जासूसी उपकरण लेकर अहमदाबाद पहुंचा

जेलेंस्की ने दावा किया कि ट्रंप और पुतिन की तीन हफ्ते पहले अलास्का में मुलाकात हुई थी, लेकिन उसके बावजूद रूस ने अपना रवैया नहीं बदला। यूक्रेन पर हमले जारी हैं। ऐसे में और कड़े आर्थिक कदम उठाना जरूरी है।

यूरोप से नाराजगी

जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई यूरोपीय राष्ट्र अब भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जो किसी भी हाल में सही नहीं है। उनके मुताबिक, मैं सभी यूरोपीय सहयोगियों का आभारी हूं, लेकिन पुतिन को रोकने के लिए केवल सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक दबाव भी जरूरी है। हमें रूस से हर तरह की खरीददारी बंद करनी होगी।

ट्रंप पर जताया भरोसा

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि अगर कोई नेता रूस को रोकने के लिए निर्णायक कदम उठा सकता है, तो वो ट्रंप हैं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस काम में सफल होंगे और रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

See also  TRP Special: अफ़ग़ानिस्तान दुनिया का ऐसा देश जिस पर आज तक कोई राजा नहीं कर सका हुकूमत