कोरबा। जिले में CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मामला कोरबा जिले के उमेंदी भांठा का है।

जानकारी के मुताबिक सीएम का कोरबा दौरा है। जिसमें CAF जवान की ड्यूटी लगी थी। लेकिन, कार्यक्रम के बीच जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा। जहां उसने ससुर और पत्नी पर गोलियां चला दी। जानकारी मिलते ही हरदी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

वहीं, आरोपी पुलिस जवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल, जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

See also  ONLINE FRAUD : SP का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया और फॉलोवर्स से की पैसों की डिमांड, लोगों को किया गया सावधान