टीआरपी डेस्क। Children Health Issues : बदलते समय ने बच्चों की जीवनशेली ही बदल दी है। कभी माता-पिता को बाहर खेलते बच्चों को घर बुलाना पड़ता था, अब बच्चों को कहना पड़ता है कि “थोड़ा बाहर भी खेल लो।” डिजिटल स्क्रीन की दुनिया में खोए बच्चे अब स्कूल से लौटने के बाद सीधे स्क्रीन में ही अपना मनोरंजन खोजते हैं, साधन मोबाइल, टीवी, वीडियो गेम या कंप्यूटर कुछ भी हो सकता है। यह आदत उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर बड़ा प्रभाव डालती है।
रिसर्च से चौंकाने वाले आंकड़े
हाल ही के एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि देश के तकरीबन 34% बच्चे खेलने के लिए अपने घरों से बाहर ही नहीं निकलते हैं, जबकि सिर्फ हर 5 में से 1 बच्चा ही नियमित तौर पर शारिरिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहा है। बाहर खेलने वाले बच्चों का सामाजिक कौशल घर में कैद बच्चों से लगभग 60% बेहतर पाया गया है।
भारतीय बच्चों को लेकर बढ़ती चिंता
- देश के 45% बच्चे ओवरवेट पाए गए।
- 28% बच्चे शारिरिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेते।
- 67% बच्चे खुली हवा में 1 घंटे से भी कम समय बिताते हैं।
नतीजन कम उम्र में ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, थायरॉइड और मायोपिया जैसी बीमारियां देश में तेजी से बढ़ रही हैं।
बच्चों की सेहत पर स्क्रीन टाइम का बड़ा प्रभाव
Children Health Issues : लंबे समय तक टीवी और मोबाइल देखने वाले बच्चों में इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।
- अटेंशन डेफिसिट और हाइपरएक्टिविटी
- नजर की कमजोरी और ऑटिज़्म का रिस्क
- मोटापा, थकान और चिड़चिड़ापन
- डिप्रेशन और तनाव की समस्या
कैसे रखे बच्चों की सेहत अच्छी
- रोजाना आउटडोर गेम्स खेलना।
- हर सुबह आधे घंटे योग और प्राणायाम।
- जंकफूड और पैकेज्ड फूड का संवन बंद।
- बच्चों को सुबह की धूप जरूर दिलाएं।
- डाइट में दूध, हरी सब्जियां, दालें और ड्रायफ्रूट शामिल करें।
मोटापा कंट्रोल करने के आसान तरीके
- रोजाना शारिरिक गतिविधुयों में भाग लेना।
- घर में बना पोष्टिक आगार लेना।
- फलों और सब्जियों को खाने का जरूरी हिस्सा बनाना।
- स्क्रीन टाइम को सीमित कर पर्याप्त नींद सुनिश्चित करना।


