जानें आज 11 सितंबर को कैसा रहेगा सभी जातकों का राशिफल
जानें आज 11 सितंबर को कैसा रहेगा सभी जातकों का राशिफल


टीआरपी न्यूज। हिंदू पंचांग के आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, गुरुवार 11 सितंबर को है। इस दिन आश्विनी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ दिन है वहीं कुछ राशि वालों को परेशानी से जूझना पड़ेगा। आइए जानते हैं 11 सितंबर को कैसा रहेगा राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। शुभ अंक 3 और शुभ रंग लाल है। परेशानी से बचने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

वृषभ राशि
धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी खास जान पहचान वालों के साथ मतभेद होने की संभावना है। ध्यानपूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी। सोचसमझकर निवेश करने से आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग हरा है। परेशानी से बचने के लिए भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

See also  पहली बार भारत की तीनों सेनाएं रूस में मार्च करती हुई आएगी नजर, चीन की बढ़ सकती है चिंताएं


मिथुन राशि
करियर में प्रगति के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। शुभ समाचार से घर-परिवार में खुशहाली छाएगी। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नारंगी है। गरीबों को पीले फल और मिठाई का दान करना चाहिए।


कर्क राशि
लेनदेन का मामला सुलझ सकता है। रूके कार्य पूरे होने से मानसिक रूप से मजबूत होंगे। वि़द्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा है। परेशानी से बचने के लिए और आर्थिक प्रगति के लिए केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।


सिंह राशि
करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, इससे दूसरे लोग प्रभावित होंगे कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलने से खुशी छाएगी। रिश्तों में सुधार होगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सुनहरा है। भगवान विष्णु को चने की दाल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होने की संभावना है।


कन्या राशि
परिवार के साथ समय गुजारने से खुशहाली छाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, इस ओर ध्यान दें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग गुलाबी है। जीवन में आगे बढ़ने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

See also  जानें 22 जनवरी को और क्या होगा खास


तुला राशि
हर क्षेत्र में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में खुशहाली छाएगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। शुभ अंक 5 और शुभ रंग नारंगी है। गुरु मंत्र का जाप करने से परेशानी से छुटकारा मिलेगा।


वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। आगे बढ़ने के लिए मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक 3 और शुभ रंग हल्का पीला है। प्रगति के लिए भगवान विष्णु को पीले चावल अर्पित करना चाहिए।


धनु राशि
नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत जातकों का भाग्य प्रबल होगा। अनेक दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की मदद से आगे बढ़ने में सहयोग किलेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग सफेद है। जरूरतमंदों की मदद करने ग्रह अनुकूल होंगे।


मकर राशि
कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ बढ़ेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रश्तों में प्रेम बढ़ेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग ब्लू है। जीवन में परेशानी से बचने के लिए तुलसी पौधा में जल अपित करें।

See also  ब्रेकिंग न्यूजः राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार होंगे आइसोलेट


कुंभ राशि
कार्य पूरे के संकेत है, साथ ही रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति करने वालों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रगति मिल सकती है। स्वास्थ्य गडबड़ होगा। व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। परेशानी से बचने के लिए भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।


मीन राशि
मित्रों से मुलाकात होगी और किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मानसिक शांति मिलने की संभावना है। शुभ अंक 3 और शुभ रंग काला है। भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।