’0 ’प्रेस क्लब में स्व़ विनय शर्मा की स्मृति में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 32 फोटोग्राफर ने लिया भाग
PHOTOGRAPHI टीआरपी न्यूज।
रायपुर प्रेस क्लब के नेतृत्व में 3 से 9 सितंबर तक आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का समापन हुआ। अतिथियों ने वरिष्ठ फोटोग्राफर स्व. विनय शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के इतिहास को सहेजने वाली तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि फोटोग्राफी पत्रकारिता की आत्मा है।
पत्रकारों को सम्मान निधि 20 हजार रुपये
अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए जो भी संभव होगा, वे अवश्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पत्रकारों की सम्मान निधि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की घोषणा को स्वीकृति दी गई है। वरिष्ठ पत्रकारों को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा।
पत्रकारों को कराएंगे पुरी भ्रमण
अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक पुरंदर मिश्रा ने पर्यटन मंत्री से प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए पुरी भ्रमण की व्यवस्था करने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि रामावतार तिवारी ने प्रेस क्लब की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभागियों में नई ऊर्जा जगाती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के अंतर्गत पिछले दो वर्षों से प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्व. विनय शर्मा के मीडिया फोटोग्राफी में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि यह आयोजन उनके नाम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगा।
संचालन प्रेस क्लब महासचिव डा. वैभव शिव पांडेय ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर आज़ाद तंबोली, किशन लोखंडे, नदीम मेमन तथा पूर्व महासचिव गोकुल सोनी एवं वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, उचित शर्मा, रेणु नंदी, पी सी रथ, रत्ना पांडे, ठाकुर राम साहू समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
’8 सितंबर तक चली प्रदर्शनी’
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी 3 से 5 सितंबर तक आयोजित की गई थी, लेकिन दर्शकों की मांग पर इसे 8 सितंबर तक बढ़ाया गया। प्रदर्शनी में कुल 32 फोटोग्राफरों की 100 से अधिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। प्रतियोगिता चार श्रेणियों 25 सालों का छत्तीसगढ़, हेरिटेज, नेचर और ड्रोन फोटोग्राफी में आयोजित की गई। प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सत्यप्रकाश पांडेय (बिलासपुर), वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत के पूर्व संपादक श्याम वेताल और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री एवं फिल्म मेकर देवेंद्र शुक्ला प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। प्रदर्शनी में स्व. विनय शर्मा की तस्वीरों की अलग गैलरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सहभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, कैमरा बैग तथा स्व. विनय शर्मा की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने हेतु उनके परिवार की ओर से विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
’ये रहे विजेता’
’25 सालों का छत्तीसगढ़’ रू नरेंद्र बंगाले ( प्रथम), संतोष तिवारी ( द्वितीय), जय पुरी गोस्वामी ( तृतीय)
’हेरिटेज’ – पंकज चौहान ( प्रथम), मनोज देवांगन ( द्वितीय) गोकुल सोनी ( तृतीय)
’नेचर’ – सुधीर सागर ( प्रथम ) विमल मिंज ( द्वितीय) पंकज चौहान ( तृतीय)
’ड्रोन’ – भूपेश केसरवानी
’ओवरऑल’ – मनोज देवांगन


