टीआरपी न्यूज।
प्रदेश भाजपा सरकार के एक मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेसी नेताओं में हड़़कंप मच गई है। बयान में कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी तीन ‘बी’यानी बाबा, भूपेश और बैज के सहारे चल रही है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि आने वाले 2028 तक कांग्रेस 28 गुटों में बंट जाएगी।


भाजपा की प्रदेश सरकार में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर प्रवास के बाद ही उन्हें कांग्रेसी शिकायतों का उपहार दे रहें हैं। कांग्रेस में जिस तरह का बिखराव दिखाई दे रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। पहले पीसीसी फिर बीसीसी और अब बीबीसी के रास्ते पर कांग्रेस का संगठन चल पड़ा है। बीबीबीसी याने बाबा, भूपेश, बैज कमेटी के रूप में कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का वर्गीकरण हो गया है।


वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रभारी पायलट 2028 का चुनाव एक जुट होकर लड़ने की बात कह रहे है। जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभव नहीं है। शायद 28 तक कहीं कांग्रेस 28 भागों में न बंट जाएं।

See also  Budget Session: दो सौ करोड़ से अधिक के टेंडर इंडियन कंपनी को ही देगी सरकार, PM मोदी ने कहा- लोकतंत्र को सबसे ज्यादा खतरा परिवारवादी दलों से


पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जब आए तो उन्हें यह कहना पड़ा कि कांग्रेस अगला चुनाव एकजुटता के साथ लड़ेगी। लेकिन उनके छत्तीसगढ़ से लौटते ही कांग्रेस के शीर्ष लोगों में जिस तरह से कोहराम मच रहा है, उसे कोई नहीं रोक सकता। पार्टी में जिस तरह की अनुशासनहीनता है वह किसी से छिपी नहीं है। दस जनपथ से चलने वाली कांग्रेस का ईश्वर ही मालिक है। कई खेमों में बंटी कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि सब एक मंच में कैसे आए और इसी विचलित मन के साथ सचिन पायलट छत्तीसगढ़ में प्रवास करने को विवश है।