Chhattisgarh : शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी स्कूलों में हर शनिवार को सुबह साढ़ें 7 बजे से कक्षाएं लगेंगी। विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7.30 बजे से संचालित होंगे। बता दें कि शिक्षा संगठनों ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पहले ये कक्षाएं सुबह 10 बजे संचालित होती थी। इसी के साथ ही नए आदेश के अनुसार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल की कक्षाएं 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगी। नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

बुधवार की देर शाम जारी हुए इस आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूलों में शनिवार के दिन शाला संचालन शनिवार को सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

See also  चाय पीकर लौट रहे नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक से हुई टक्कर

वहीं दो पाली वाले स्कूल में 7.30 से 4 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। इस तरह हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह की पाली में लगेंगे जबकि दोपहर 12 बजे से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक के स्कूल संचालित होंगे।