टीआरपी डेस्क। Sanjay Kapoor’s inheritance : बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की विशाल संपत्ति को लेकर अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पूरा मामला संजय कपूर की विरासत के ₹30,000 करोड़ की संपत्ती का है जिसपर अब पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका है।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन कुछ महीने पहले हुआ था। अब उनकी संपत्ति पर उत्तराधिकार को लेकर जटिल कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस मामले में बच्चों को बुआ मंधीरा कपूर स्मिथ का भी साथ मिल रहा है।

समायरा और कियान को बुआ का समर्थन

मंधीरा कपूर स्मिथ ने सार्वजनिक रूप से करिश्मा कपूर के बच्चों का समर्थन किया है। उन्होंने साफ कहा कि, “परिवार को सच जानने का अधिकार है और बच्चों के दावे को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और मुझे उम्मीद है कि सच सबके सामने आएगा।” इस बयान ने मामले को एक नए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

See also  IAS मुकेश कुमार बंसल का जीवन परिचय (जीवनी), जानें इनके बारे में

अदालत के सख्त आदेश

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को आदेश दिया है कि वह 12 जून, 2025 तक सभी चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्यौरा पेश करे। बच्चों की ओर से दावा किया गया है कि वसीयत में गड़बड़ी की गई है और उनकी हिस्सेदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

मामले में प्रिया कपूर के वकीलों का कहना है कि यह मुकदमा विचारणीय ही नहीं है। आने वाले महीनों में इस मामले के और पेचीदा होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में एक हाई-प्रोफाइल शादी की थी। दोनों के बीच समय के साथ मतभेद बढ़ते चले गए और दोनों ने आपसी सहमती से 2016 में तलाक ले लिया। जिसके बाद 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इसी बीच संजय कपूर का 2025 में अचानक निधन होने के बाद संपत्ति विवाद ने तूल पकड़ लिया।

See also  वंस अपॉन ए वायरसः चीन ने इस तरह वीडियो जारी कर अमेरिका का उड़ाया मजाक, फ्रांस में चीन के दूतावास ने जारी किया वीडियो

Sanjay Kapoor’s inheritance : इस पूरे मामले में सभी की निगाहें अदालत की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं। सभी ये देखना चाहते हैं कि संजय और करिश्मा कपूर के बच्चों (समायरा और कियान) को उनका सही हक मिलता है या नहीं।