0 43 व्यापारियो को दी पुनर्विकास योजना की जानकारी
navin market टीआरपी न्यूज।

फूल चौक के समीप शहर के व्यस्ततम मार्केट में से एक नवीन मार्केट का निर्माण 52 साल पहले 1973 में किया गया था। अब, उस मार्केट सहित पीछे पड़ी खाली जमीन पर नगर निगम नया निर्माण करने जा रहा है। वर्तमान समय को देखते हुए आधुनिक मार्केट बनाया जाएगा। मौजूदा मार्केट के व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो तथा व्यापारियों का पूरा सहयोग मिले इसलिए नवीन मार्केट परियोजना की जानकारी व्यापारियों को दी गई।

परिसर का कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड


नगर निगम रायपुर मुख्यालय के तृतीय तल स्थित महात्मा गांधी सदन में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। महापौर मीनल चौबे ने नवीन मार्केट क्षेत्र के संबंधित 43 व्यापारियो को मार्केट के पुनर्विकास योजना की जानकारी दी। परिसर का कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड है। महापौर ने कहा कि नवीन मार्केट भवन के पीछे की रिक्त भूमि तथा पुराने स्कूल को शामिल करते हुए नई परियोजना तैयार करने कार्य किया जायेगा। नवीन मार्केट परियोजना के विकास से आसपास स्थित महत्वपूर्ण स्थल जैसे तात्यापारा, कंकाली पारा, आजाद चौक, सदर बाजार, मालवीय रोड जैसे लगभग 4. 52 वर्ग कि.मी. का क्षेत्रफल इस मार्केट से विकसित होगा। यह कार्य व्यापारियो की सहमति से शीघ्र मुर्त रूप देकर किया जायेगा। नवीन मार्केट पुनर्विकास परियोजना के लिए अनुदान केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल के अंतर्गत लाया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है।
बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित नगर निगम अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता संजय बागडे, पी. राजेश नायडू, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर सहित नवीन मार्केट के 43 व्यापारीगण उपस्थित थे।

See also  रायपुर के दो सीए, संजय चौधरी और अनिल पारख के ठिकानो पर इनकम टेक्स की रेड