बिलासपुर। Train Route Change : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में राउरकेला-कांसबहाल स्टेशनों के बीच ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) मशीन से पटरियों को बदला जाएगा। यह कार्य एक अक्टूबर से 15 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। रेलवे ने बताया कि काम पूरा होने के बाद गाड़ियों के परिचालन में और अधिक गति और सुगमता आएगी। इसके चलते कुछ यात्री गाड़ियों को अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 


योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) ट्रेन 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 7, 14, 21, 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर को ईब–झारसुगुड़ा रोड–सम्बलपुर सिटी–कटक होकर चलेगी। इसी प्रकार पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) ट्रेन 13, 20, 27 अक्टूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर, 1, 8 और 15 दिसंबर  को कटक–सम्बलपुर सिटी–झारसुगुड़ा–ईब होकर चलाई जाएगी।

See also  बाजार में बिकवाली का दबाव, यस बैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट