Today Horoscope टीआरपी न्यूज। हिंदू पंचांग के आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, शनिवार के दिन 13 सितंबर को गौरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। यह संयोग कर्क, वृषभ, कन्या सहित 5 राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं मेष और मिथुन राशि के जातकों को परेशानी से जूझना पड़ेगा। आइए जानते हैं गौरी योग के संयोग में कैसा रहेगा राशिफल।


मेष राशि
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य को अंजाम दें। वादविवाद को टालने का प्रयास करें। योजना बनाकर कार्य करने से लाभ होगा।


वृषभ राशि
नौकरी अथवा व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़़ सकता है। व्यवसायी को किसी भी तरह के वादविवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। अन्यथा हानि हो सकती है। अपने विवेक से विरोधी को जवाब दें। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

See also  अगस्त में बदल रही बुध की चाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्म

मिथुन राशि
कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जल्दबाजी में किए गए कार्य से नुकसान हो सकता है। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में किसी व्यापारी, ग्राहक से मतभेद होने पर तनावग्रस्त रहेंगे। राजनेताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।ै समझदारी से निर्णय लेने से नुकसान नहीं होगा। धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी।


कर्क राशि
व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और प्रमोशन मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। अधिक मेहनत करने से स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। पारिवारिक मामले सुलझेंगे।


सिंह राशि
नौकरी में प्रगति के योग हैं। कार्यकुशलता प्रमोशन दिलाने में सहायक होगी। लगातार प्रयास करते रहें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक क्षेत्र में सावधानी रखें और सोचसमझकर निर्णय लें।


कन्या राशि
व्यवसाय में प्रगति के लिए मेहनत करनी होगी। साथ ही सोचसमझकर फैसला लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका व्यवहार आपको मान सम्मान दिलाने में सहायक होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, इससे काम का बोझ बढ़ेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी।

See also  वायुसेना की बड़ी तैयारी, लड़ाकू स्क्वैड्रन के साथ 2000 से ज्यादा वायु सैनिक और तकनीशियन तैनात


तुला राशि
जीवनसाथही का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से लाभ होगा। कोई नई चीज लाने की योजना बनेगी। इसके लिए प्रयास करना होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान सावधान रहें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का डर सताएगा।


वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा को जिम्मेदारी मिलने से कार्य का बोझ बढ़ेगा। विरोधी आपको परेशान करने के लिए प्रपंच रचेंगे इसलिए सोचसमझकर कार्य करें। व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरों की मदद करके अपने आपमें खुशी महसूस करेंगे।


धनु राशि
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य और समझदारी से कार्य करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।


मकर राशि
व्यापारिक क्षेत्र में नए लोगों से मेल मुलाकात होने और आर्डर मिलने से लाभ होगा। सोचसमझकर जोखिम भरे कार्य करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायी होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। अपना और पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें।

See also  Horoscope 16 March 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल


कुंभ राशि
आर्थिक लाभ का योग है। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। परिवार, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा वर्ग को प्रमोशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।


मीन राशि


अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्वयं को आगे आना होगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगा रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी। निवेश से लाभ होगा। परिवार में खुशखबरी मिलेगी।