भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई है। वर्तमान में एमपी के समीप कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है। सक्रिय सिस्टम प्रदेश से काफी दूर है। इसलिए, प्रदेश में अभी तेज बारिश नहीं होगी। 15-16 सितंबर तक सिस्टम जब एमपी के नजदीक पहुंचेगे तो फिर से पूरे राज्य में तेज बारिश होगी।  हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी।  

एमपी में 16 जून को मानसून ने दी थी दस्तक

मध्यप्रदेश में इस बार मानसून काफी अच्छा रहा। 16 जून को दस्तक देने के बाद से अब तक प्रदेश में औसतन 41.6 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 34.2 इंच बारिश होना चाहिए थी।

इस तरह राज्य में अब तक 7.4 इंच अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूरे मानसून सीजन की सामान्य बारिश 37 इंच मानी जाती है, जिसके मुकाबले भी अब तक 4 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

See also  Discord in the Congress : जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद कांग्रेस में कलह! जफर उल्ला खान ने पद से दिया इस्तीफा, धोखा देने का लगाया आरोप…

राज्य के कई इलाकों में अब भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है, जिससे जलस्रोतों में भराव और फसलों को फायदा हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।