टीआरपी डेस्क। Rewarded Naxalite Killed : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को राज्य पुलिस, CRPF और COBRA द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर कर दिए गए है। मोडेम बालकृष्ण पर ‌₹1 करोड का इनाम घोषित था।

कौन था मोडेम बालकृष्ण ?

मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन का शीर्ष कमांडर था। वह ओडिशा स्टेट कमेटी (OSC) में अहम जिम्मेदारी संभाल रहा था। उस पर हत्या, लूट, पुलिस बल पर हमला जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे। मोडेम बालकृष्ण पर सरकार ने ₹1 करोड़ का इनाम घोषित किया गया था। माना जाता है कि वह कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड भी रहा है।

नक्सल गतिविधियों का पुराना गढ़ है गरियाबंद

    गरियाबंद जिला लंबे समय से नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है। यहां अक्सर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रही है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लगातार अभियान के चलते नक्सली गतिविधियों में कमी देखने को मिली है।

    See also  छत्तीसगढ़ के सभी हॉस्पिटल में गैर कोविड स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

    सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी

    सुरक्षा बलों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और उनके कब्जे से हथियार, दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

    Rewarded Naxalite Killed : इस ऑपरेशन को नक्सल संगठन के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे नक्सल कमांड संरचना और नक्सलियों के मनोबल दोनों को गहरा झटका लगा है।