खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहों जिले के बमीठा मार्ग और एयरपोर्ट बाउंड्री के पास टिकुरी मौजा में समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। राजनगर नायब तहसीलदार ने 30 जनवरी 2025 को जारी स्थगन आदेश का पालन न होने पर पुलिस बल की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व अभिलेख और हल्का पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार, जिन खसरों (973/2, 996/1/2, 95/2/2, 997/3/2) में निर्माण हो रहा है, वे सिंचाई विभाग की नहर के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने नहर का स्वरूप बदलते हुए भूमि को समतल कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी है और अब तक किसी अनावेदक ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि टीम स्थल पर जाकर स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित करे और वस्तुस्थिति की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करे। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब समाजवादी पार्टी 19-20 सितंबर को खजुराहो में 500 कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग का आयोजन करने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी यूपी से चार सांसदों समेत 10 नेताओं को दी गई है।

See also  Amazing Waterfall : जानें कहां है दमउदहरा जलप्रपात, जो पर्यटकों के लिए बन चुका है प्राकृतिक सौंदर्य, आस्था और इतिहास का केंद्र…