रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, पेंशनबाड़ा, रायपुर द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्राप्त हुआ। प्रतिवेदन के अनुसार चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है। अब इस मामले पर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि दोषी अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए ।

See also  आप साल 1895 के दौर में जी रहे हैं... चौकिए मत, यकीन न हो तो 2019 का कैलेंडर उठाकर देखिए...