रायपुर। नगर निगम रायपुर ने महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, अमनपुर जबलपुर की सुरक्षा निधि  की राशि को राजसात कर ठेका निरस्त कर दिया है। इस फर्म के माध्यम से कार्यरत 57 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 स्टेनोग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्र व्यवहार कर नगर पालिक निगम रायपुर का समय बर्बाद करने पर और समयावधि में प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस फर्म से बीते 25 नवंबर को अनुबंधित किया गया था।

एजेंसी द्वारा द्वारा प्रस्तुत पत्र  30 जनवरी 2026 में लेख है कि समस्त कर्मचारियों के लेबर लायसेंस बनवाने में प्रति व्यक्ति 1275/- का अतिरिक्त भार पड़ रहा है, इस संबंध मे कार्यालयीन पत्र 30 जनवरी 2026 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर छ.ग को प्रेषित कर जानकारी चाही गयी।

संदर्भित पत्र कमांक 4 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर द्वारा यह अवगत कराया गया कि प्रति व्यक्ति के लिए 1012 रूपये (प्रतिभूति राशि एवं अनुज्ञप्ति शुल्क) का भार आवेगा और कार्य पूर्ण होने उपरांत जमा की गई सुरक्षा निधि के वापसी के प्रावधान हैं, जो कि ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने उपरांत कार्यालय में अनुज्ञप्ति, सुरक्षा निधि राशि का चालान व प्रमुख नियोजन द्वारा प्रदाय फार्म VI B प्रस्तुत करने पर ठेकेदार के बैंक खाते में ऑनलाईन हस्तांतरित किया जाता है। 

See also  बड़ी खबर: अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य

इससे यह स्पष्ट होता है कि अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर को गलत तथ्य प्रस्तुत किया जा रहा है और कम्प्यूटर ऑपरेटर / स्टेनोग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्राचार कर नगर पालिक निगम रायपुर का व्यर्थ में समय बर्बाद किया जा रहा है। अतः समयावधि में कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण अनुबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया है