भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने MPPSC PCS Final 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस परीक्षा में देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि ऋषव अवस्थी दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
MPPSC PCS Final Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
MPPSC PCS Final 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
“Written Exam Result (Main)” लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल



