रायपुर। आईजी आनंद छाबड़ा बुधवार को ओडिशा से लगे देवभोग ब्लॉक के सीमावर्ती इलाकों का

निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आईजी आनंद छाबड़ा खोकसरा, उसरिपानी, बरहई

व भतराभली सीमा पर लगे जांच नाका का निरीक्षण किया।

 

लगातार धान के अवैध परिवहन को लेकर आ रही शिकायतों के आधार पर जांच की कार्रवाई की गई।

छापेमार कार्रवाई के बाद 700 बोरा अवैध धान जब्त किया गया। इतना ही नहीं आईजी ने कहा है कि

नाके के साथ आस-पास के छोटे रास्तों पर भी नजर रखेंगे जहां से धान का परिवहन ओडिशा से छत्तीसगढ़

किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर आईजी आनंद छाबड़ा के साथ गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखविंदर सिंह राठौर के साथ देवभोग

वा अमलीपदर क्षेत्र के विभिन्न थानेदार व अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

 

दरअसल राज्य शासन द्वारा लगातार  सीमावर्ती उड़ीसा से आ रहे धान को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस

See also  CG BREAKING-PM आवास दिलाने 4 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन लंबे समय से सतर्क है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर निर्देशित किया है कि उड़ीसा

सीमा से धान बिकने के लिए किसी भी स्थिति में छत्तीसगढ़ ना पहुंचे। इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न

अधिकारियों का दल लगातार इन क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।