उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की


0 देखभाल और सुरक्षा का काम 1701 महिला समूहों को

0 27 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत की 444 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है।
‘Women for Tree’: टीआरपी न्यूज। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘ वीमेन फॉर ट्री’ के अंतर्गत 27 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत की 444 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। अभियान के तहत विभिन्न नगरीय निकायों में कुल एक लाख 66 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अब तक एक लाख 33 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं, जो कुल पौधरोपण का 80 प्रतिशत है। पौधरोपण के बाद एक वर्ष तक इनकी देखभाल और सुरक्षा का काम 1701 महिला समूहों को सौंपा गया है।

सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शेष 20 प्रतिशत पौधरोपण को सितंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय योजनाओं का असर धरातल पर दिखना चाहिए।

गौधाम योजना तैयार करने कहा

See also  BREAKING NEWS : पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी


नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गौधाम योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का शामिल हुए।


स्ट्रीट लाइट का प्रावधान पार्षद निधि से कराने बनाएं प्रस्ताव


नगरीय निकायों के सेट-अप पुनरीक्षण और वर्गीकरण के साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग से समन्वय कर स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी कहा कि किसी भी निकाय में अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन देने में विलंब नहीं होना चाहिए। नगरीय निकायों के सभी वार्डों में आबादी के हिसाब से समुचित स्ट्रीट लाइटिंग के निर्देश भी दिए। उन्होंने पार्षद निधि के तहत इसके प्रावधान का प्रस्ताव आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।

See also  CG Breaking : दंपति को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लोगों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम


जल परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करें


श्री साव ने विभिन्न नगरीय निकायों में राज्य के बजट से स्वीकृत 21 जल प्रदाय परियोजनाओं और एसटीपी निर्माण के कार्यों की भी समीक्षा की। केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्यों का क्रियान्वयन करने को कहा। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ शशांक पाण्डेय, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।