PM Modi Mother Controversial AI Video: पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर कांग्रेस आईटी सेल पर FIR दर्ज
PM Modi Mother Controversial AI Video: पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर कांग्रेस आईटी सेल पर FIR दर्ज

नई दिल्ली। PM Modi Mother Controversial AI Video: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बुखार तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का एक AI वीडियो शेयर किया था। इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी।

PM Modi Mother Controversial AI Video: अब दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में कांग्रेस आईटी सेल के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस आईटी सेल को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ये मामला दिल्ली के साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। इस केस में BNS की धारा 318(2)/336(3)/336(4)/340(2)/352/356(2)/61(2) के तहत FIR दर्ज की गई, जिसकी एफआईआर संख्या 0050 है।

PM Modi Mother Controversial AI Video: बीजेपी ने AI वीडियो को बताया था ‘घृणित’

बता दें कि बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को एआई द्वारा बनाया गया एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत जैसे दिखने वाले लोग दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी ने इसको लेकर कहा था कि कांग्रेस के इस घृणित वीडियो ने सारी हदें पार कर दी है। सत्ताधारी पार्टी ने इसे माताओं बहनों का अपमान बताया।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4617 केस मिले, दुर्ग में 996 नए मरीज,पूर्व स्वस्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी कोरोना संक्रमित

PM Modi Mother Controversial AI Video: बता दें कि इस मामले में दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक संकेत गुप्ता ने 12 अगस्त को दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 10 सितंबर को एक डीपफेक/AI जेनरेटेड वीडियो शेयर किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी दिवंगत माताजी के साथ दिखाकर उनकी छवि, सम्मान और गरिमा को क्षति पहुंचाई गई है।