भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से चार नई फ्लाइट शुरू होगी। 15 सितंबर से बेंगलुरू के लिए इंडिगो नई फ्लाइट शुरू करेगी। जबकि दिल्ली के लिए 16 सितंबर से नई उड़ान मिलेगी। वहीं 21 सितंबर से सुबह से अहमदाबाद और 22 अक्टूबर की रात से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट स्टार्ट हो रही है।
एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट का बदलेगा समय
एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट (AI-2528) का समय 16 सितंबर 2025 से बदल जाएगा। यह फ्लाइट अब सुबह 8:05 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी, जबकि दिल्ली से सुबह 7:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। वर्तमान में यह फ्लाइट भोपाल से सुबह 6:25 बजे रवाना होती है।
वहीं, इंडिगो की भोपाल-रायपुर फ्लाइट (6E-7302) 20 सितंबर 2025 से हफ्ते में तीन दिन के बजाय रोजाना चलेगी। इस फ्लाइट का समय पहले की तरह सुबह 9:40 बजे भोपाल से रवाना होने का रहेगा।



