रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: पश्चिम।
  • आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: श्री रवि दशमी।

आज का राशिफल

मेष राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सृजन, निर्माण और शोध आदि की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृष राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है, लेकिन किया गया पुरुषार्थ व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।

See also  अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, भुवनेश्वर कुमार भी रह गए पीछे…

कर्क राशि

ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। विरोधी से तनाव मिल सकता है, लेकिन वह परास्त होगा। खान-पान में ध्यान रखें।

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर राशि

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

See also  Horoscope 1 May 2024 : इन राशि वालों को मिलेंगे रोजगार के अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कुंभ राशि

धन व्यय होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।