बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसे लेकर हिंदू समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों ने  मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया है। जब पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मामला जिले के पलसूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, फैजान नामक युवक नाबालिग हिंदू किशोरी का पीछा कर जबरन शादी का दवाब डाल रहा था। इतना ही नहीं, युवक ने नाबालिग किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों को भी धमकाया था। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसमें से 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी 5 आरोपी की तलाश जारी है। मामले में एडिशनल एसपी धीरज बब्बर का कहना है कि, सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश की धारा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धराओ में अपराध दर्ज हुआ है। चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पांच की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  Ujjain: उज्जैन में 750 करोड़ में बनेगा नया एयरपोर्ट, केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम नायडू ने किया ऐलान