टीआरपी डेस्क। New Chief Secretary : छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनके जाने से राज्य प्रशासन में एक बड़ा बदलाव भी होगा। अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में नया मुख्य सचिव पदस्थ करना होगा। अक्टूबर के महीने में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की संभावना बन चुकी है। प्रशासन में चर्चा है कि इस पद पर नियुक्ति लिए 5 वरिष्ठ IAS अफसरों के नामों पर मंथन किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो IAS विकासशील गुप्ता और IAS ऋचा शर्मा का नाम इस रेस में सबसे आगे रहा है। इनके अलावा रेणु गोनेला पिल्ले, मनोज पिंगुआ और सुब्रत साहू के नाम भी निर्णायक मंडल में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सवाल ये है कि राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त सहमति किस IAS के नाम पर बनती है।

IAS विकासशील गुप्ता

विकासशील गुप्ता फिलहाल एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नीति एवं परियोजना प्रबंधन का अनुभव है। वैश्विक मानक और समन्वय के दृष्टिकोण से प्रदेश की गवर्नेंस के लिए विकासशील गुप्ता को ही श्रेष्ठ माना जा रहा है।

See also  पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की जब्त, जाने पूरा मामला
CG : खत्म हुआ इंतजार ,IAS विकासशील होंगे 12वें मुख्य सचिव ,ADB मनीला से हुए  रिलीव …. - Hasdeo Express

IAS ऋचा शर्मा

ऋचा शर्मा 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं। वह वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव के रूप में तैनात हैं, उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सरकार के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले ऋचा शर्मा छत्तीसगढ़ में भी कई जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी होने के कारण उनका नाम भी मुख्य सचिव के लिए सामने आ रहा है।

IAS रिचा शर्मा फिर से लौट रहीं हैं छत्तीसगढ़

IAS रेणु गोनेला पिल्ले

रेणु पिल्ले को एक सख्त और निर्णायक प्रशासक के रूप में जाना जाता है। जनवरी 2025 में जब मुख्य सचिव अमिताभ जैन छुट्टी पर थे, तब पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया था। यह नियुक्ति उन पर सरकार के भरोसे की ओर इशारा करती है। उनकी कार्यशैली और मजबूत निर्णय क्षमता के चलते मुख्य सचिव बनने की रेस में उनकी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

IAS मनोज पिंगुआ

मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव हैं। वे व्यावसायिक परीक्षा मंडल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उसके अलावा पिंगुआ ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जिलाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है। मनोज पिंगुआ के कार्यानुभव के मद्देनजर मुख्य सचिव के पद के लिए उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

See also  मुख्य सचिव आज सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों की लेंगे बड़ी बैठक, इन 16 एजेंडों पर करेंगे चर्चा…
मनोज कुमार पिंगुआ आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के नए अध्यक्ष | खबरगली

IAS सुब्रत साहू

सुब्रत साहू 1992 के IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे भारत के चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले भी सुब्रत साहू ने छ्त्तीसगढ़ के जिलों और विभागों में रहते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही राज्य के वरिष्ठतम IAS अधिकारियों में से एक होने के चलते सुब्रत साहू को मुख्य सचिव बनाने पर विचार किया जा रहा है।

IAS Subrat Sahu Biography in Hindi: आईएएस सुब्रत साहू का जीवन परिचय (  जीवनी), छत्तीसगढ़ के सुब्रत साहू कौन है? | IAS Subrat Sahu Biography in  Hindi: Biography of IAS Subrat Sahu,

पद की शर्तें और प्रक्रिया

New Chief Secretary : मुख्य सचिव के पद के लिए कम से कम 30 साल का प्रशासनिक अनुभव आवश्यक माना जाता है। परंपरागत तौर पर मुख्यमंत्री राज्य के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी IAS अधिकारी को प्राथमिकता देते हैं, पर निर्णय में राजनीतिक-प्रशासनिक संतुलन भी बड़ी भूमिका निभाते है। इस पद का कार्यकाल निश्चित नहीं होता, आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया जा सकता है और नियुक्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री की मंजूरी बेहद अहम होती है।

See also  कलेक्टर कार्यालय में कोरोना विस्फोट...3 अधिकारी हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिवों की सूची…

  1. अरूण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
  2. एस के मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
  3. ए के विजयवर्गीय – 01 जुलाई 2004 से 07 नवंबर 2005
  4. आर पी बगई – 07 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
  5. शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
  6. पी जाय उम्मेन – 31 जुलाई 2008 से 07 फरवरी 2012
  7. सुनील कुमार – 07 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
  8. विवेक ढांढ – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
  9. अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 02 जनवरी 2019
  10. सुनील कुजूर – 02 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
  11. आर पी मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
  12. अमिताभ जैन – 30 नवंबर 2020 से अब तक…