टीआरपी डेस्क। Poster War : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक कार्टून पोस्ट किया है, जिसमें बस्तर में विकास कार्यों को लेकर उनपर तंज कसा गया है।

भूपेश बघेल पर भाजपा का हमला

भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है “भूपेश बघेल ने विकास के नाम पर बस्तर की जनता के साथ विश्वासघात किया था।” बीजेपी की इस पोस्ट में भूपेश बघेल को विकास की बातें करते हुए दिखाया गया है, जबकि पीछे बस्तर की बदहाल तस्वीर दर्शाई गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भूपेश बघेल की सरकार में बस्तर को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार

कांग्रेस की ओर से इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी इसे भाजपा की दुष्प्रचार नीति बता सकती है।

See also  नक्सलियों ने अगवा किए ठेकेदार व मजदूरों को किया रिहा

विशेषज्ञों का विश्लेषण

Poster War : राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब सीधे तौर पर भूपेश बघेल के कार्यकाल को निशाने पर लेकर जनता की स्मृति में असंतोष को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जाती है।