टीआरपी डेस्क। AI Photos : पिछले कुछ दिनों से Gemini AI से फोटो बनाकर पोस्ट करना सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। लोग Gemini AI से साड़ी-सूट में अपनी मन पसंद तस्वीरें बनवा रहे हैं। Google Gemini AI तकनीक इतनी तेजी से विकसित हो रही है कि इसके जरिए किसी भी फोटो को एडिट करना बेहद आसान हो गया है। जहां यह तकनीक मनोरंजन और क्रिएटिविटी के लिए उपयोगी साबित हो रही है, वहीं इसके खतरनाक पहलू भी सामने आ रहे हैं।

AI से फोटो बनाना सुरक्षित ?

AI से तस्वीर बनाने के लिए रेफरेंस फोटो हम खुद अपलोड करते हैं। ऐसे में आपकी कई सारी जानकारी आप सार्वजनिक रूप से खुद देते हैं। किसी भी AI टूल से तस्वीर बनाने से जुड़े सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि आप अपनी डिजिटल पहचान पर नियंत्रण खो देते हैं। जब आप अपनी फोटो AI इमेज जनरेटर करने के लिए अपलोड करते हैं, तो आप इस बात से नियंत्रण खो देते हैं कि उसका उपयोग कैसे होगा। उस फोटो के साथ AI को वो डिटेल्स भी मिल सकते हैं जिन्हें आप शेयर नहीं करना चाहते, जैसे लोकेशन, फोटो के बैकग्राउंड में दिख रही आपकी पर्सनल जानकारियां और आपके चेहरे को भी बारीकी के साथ AI टूल स्कैन कर लेता है।

See also  SSC CHSL 2025 टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से, यहां चेक करें डिटेल

ब्लैकमेलिंग के शिकार हो सकते हैं यूजर्स

विशेषज्ञों का कहना है कि Google Gemini AI से एडिट की गई तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार फोटो को इस तरह बदला जाता है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसका फायदा उठाकर लोग ब्लैकमेलिंग, अफवाह फैलाने और चरित्र हनन जैसी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं।

यूजर्स को जागरूक कर रही पुलिस

AI Photos : साइबर एक्सपर्ट की AI की मदद से कोई भी व्यक्ति आपकी फोटो एडिट कर सकता है और उसे अशोभनीय या भ्रामक तरीके से प्रस्तुत भी किया जा सकता है। यह न सिर्फ आपकी इज्जत को ठेस पहुंचा सकता है, बल्कि कानूनी मुसीबत में भी डाल सकता है। अब पुलिस भी AI के उपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाती हुई नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि लोग अपनी निजी जानकारियां AI को न दें।

See also  सावी सिद्धू के टूटे सपनों की कहानी, बड़े पर्दे पर कई बार दिख चुका है ये चौकीदार !