TODAY HOROSCOPE: टीआरपी। पितृ पक्ष में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वाद्वशी तिथि पर 18 सितंबर को षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। शनि और शुक्र ग्रह एक दूसरे से 150 डिग्री पर रहते हुए षडाष्टक योग बनाएंगे। शुक्र सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहते हुए इस योग का निर्माण करेंगे। यह योग परेशानी और बदलाव लेकर आता है। कुछ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन उम्मीदों भरा होगा। आइये जानते हैं, कि किन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
प्यार, रचनात्मकता और खर्चों को प्रभावित करने वाला दिन होगा। जीवनसाथी के साथ किसी मामले को लेकर अनबन हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। यदि नियंत्रण नहीं रखेंगे तो मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। व्यर्थ का विवाद करने से बचें। निवेश करने से पहले सोचें। जल्दबाजी में निर्णय लें। शुभ अंक 5 है।
सिंह राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्तों में मनमुटाव होगा। कार्य में रुकावटें आएगी। सोचसमझकर निर्णय लें, तभी कोई कार्य शुरू करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों की भी सलाह लें। पारिवारिक समस्याओं में राहत मिलेगी। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। संकट निवारण के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि
सामाजिक जीवन प्रभावित हो सकता है। मित्रगण अथवा पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद से परेशानी हल होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जरूरत से ज्यादा कार्य से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। त्वचा, पेट से संबंधित समस्याएं आएगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें, सोच विचारकर ही मदद करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद से दूर रहें। नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं। दुर्गा माता को खीर का भोग लगाएं।
धनु राशि
पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। यात्रा या शिक्षा संबंधित कार्य में अड़चन आ सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ेगा। कोई भी बड़ा फैसला सोचसमझकर ही करें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए सामंजस्य बनाकर चलें। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता हैै। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शनिदेव को तेल अर्पित करें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
कार्य की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार, व्यवसाय में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले सोच विचार लें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
कर्क राशि
किसी बड़े समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, पार्टनर का स्वास्थ्य खराब रहेगा। माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
कन्या राशि
थोड़ा संभल कर चलें. कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोचसमझकर निर्णय लें। किसी की बातों में न आएं, अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। गणेशजी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
न्यायालय में चल रहे वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में सहभागी बन सकते हैं। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि
किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। पारिवारिक वाद विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक नुकसान होगा। इसके चलते मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। संतान के करियर की चिंता रहेगी। शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिसके कारण मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सोचसमझकर निवेश करें अन्यथा आर्थिक परेशानी होगी। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
मीन राशि
व्यापार व्यवसाय में लाभ का योग है। पुराना रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्डर मिल सकता है। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे, आय के नए स्रोत बनेंगे। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करना चाहिए।



