Disha Patani: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों का गाजियाबाद में एनकाउंटर, गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग थे मेंबर
Disha Patani: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों का गाजियाबाद में एनकाउंटर, गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग थे मेंबर

Disha Patani: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों का गाजियाबाद में एनकाउंटर हुआ है। दोनों की मौत हो गई है। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़-गोदारा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। आज 17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम ने थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ को अंजाम दिया है।

Disha Patani: दोनों बदमाश रोहित गोदारा- गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य हैं। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए है। मारे गए बदमाशों के नाम हैं- रविंदर पुत्र कल्लू और अरुण पुत्र राजेंद्र सिंह। रविंद्र हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वहीं अरुण सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।

Disha Patani: बता दें कि, 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी। दिशा पाटनी के घर करीब 9 राउंड फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी। शेयर किए गए वीडियो में फायरिंग की वजह अभिनेत्री की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी बताया गया था।

See also  पत्थर से कुचलने की दी धमकी, फिर बेटी के सामने किया मां से रेप