NHM strike: छत्तीसगढ़ में 794 NHM कर्मी बर्खास्त:सूरजपुर में 594, बलौदाबाजार में 160 से ज्यादा और कोरबा में 21 की सेवा समाप्त, कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन
NHM strike: छत्तीसगढ़ में 794 NHM कर्मी बर्खास्त:सूरजपुर में 594, बलौदाबाजार में 160 से ज्यादा और कोरबा में 21 की सेवा समाप्त, कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन

NHM strike: रायपुर। छत्तीसगढ़ में NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

NHM strike: इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया है। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाल दिया गया है। कल गुरुवार को रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कर्मचारी शामिल होंगे।

See also  ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाले आरक्षक और उनके परिजनों की संपत्ति होगी फ्रीज