टीआरपी डेस्क। Silver-Gold Price :  सितंबर 2025 के पहले आधे महीने में सोने की कीमतों ने अभूतपूर्व तेजी दिखाई है, जो इस साल के किसी भी महीने में नहीं देखी गई। दिल्ली के स्पॉट मार्केट में गोल्ड की कीमतों में 11% का उछाल आ चुका है, जबकि चांदी में 12% की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का अनुमान है कि त्योहारों के सीजन के कारण अगले महीने में और तेजी आएगी, और धनतेरस तक गोल्ड 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये उछलकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.5% प्योरिटी वाला गोल्ड 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुआ। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से कीमती धातुओं में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 10 हफ्तों के निचले स्तर पर है। चांदी 570 रुपये चढ़कर 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम के जीवनकाल के उच्चतम स्तर पर पहुंची। सोमवार को यह 1,32,300 रुपये पर बंद हुई थी।

See also  RBI का रेट कटौती से इंकार, शक्तिकांत दास बोले ,सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार

सितंबर के पहले हाफ में इजाफा

अगस्त के अंत में दिल्ली में गोल्ड 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 16 सितंबर तक 11,430 रुपये बढ़कर 1,15,100 रुपये हो गया, यानी 11.02% की तेजी। चांदी अगस्त में 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 13,870 रुपये बढ़कर 1,32,870 रुपये पर पहुंची, जो 11.65% की वृद्धि है। चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया।

त्योहारों से और तेजी की उम्मीद

22 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने के साथ धनतेरस और दिवाली नजदीक हैं। जानकारों का कहना है कि अगले एक महीने में गोल्ड का असली रंग दिखेगा। वर्तमान बेंचमार्क 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसके लिए 10,000 रुपये या 8.60% की अतिरिक्त तेजी चाहिए। चांदी के लिए 1.50 लाख तक पहुंचने के लिए 17,130 रुपये या 13% की जरूरत है। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर पर मुनाफावसूली से रफ्तार धीमी हो सकती है, इसलिए टारगेट धनतेरस-दिवाली तक रखा जा रहा है। चांदी की डिमांड ज्यादातर औद्योगिक है, और कम सप्लाई से उछाल जारी रह सकता है।

See also  Andhra Pradesh Road Accident:: मरकापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की जलकर मौत; सीएम नायडू ने जताया शोक

वायदा बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना कारोबारी सत्र में 1,10,666 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर पहुंचा, लेकिन बंद पर 1,10,156 रुपये रहा। सितंबर में 6,332 रुपये या 6% की बढ़ोतरी हुई। चांदी 1,30,450 रुपये के उच्च स्तर पर रही, लेकिन 1,28,820 रुपये पर बंद हुई। सितंबर में 6,947 रुपये या 5.70% की वृद्धि दर्ज की गई, जो स्पॉट मार्केट से कम है।

निवेशकों के लिए सलाह

जानकारों का मानना है कि त्योहारों की मांग से कीमतें ऊंचाई छू सकती हैं, लेकिन वैश्विक कारकों पर नजर रखें। कमजोर डॉलर और ब्याज दर कटौती से तेजी का समर्थन मिल रहा है।