स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK Asia Cup 2025 : एशिया कप में रोमांच चरम पर है। बुधवार को पाकिस्तान ने UAE को हराकर सुपर-4 स्टेज में जगह बना ली, जिससे एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय हो गया है। यह मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटा पहले यानी 7:30 बजे होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, लेकिन अब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट से पहले ही सुपर-4 का शेड्यूल फिक्स कर रखा था, जिसमें ग्रुप A की दोनों क्वालिफाई करने वाली टीमों को A1 और A2 का नाम दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक, A1 और A2 के बीच 21 सितंबर को मुकाबला होना तय था। अब जब भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप A से सुपर-4 में पहुंच चुके हैं, तो यह मैच अपने आप शेड्यूल में फिट हो गया है।

See also  छत्तीसगढ़ की 82 वर्षीय कृष्णा देवी को "कफन" ने दिलाई अलग पहचान, लावारिश लाशों के प्रति जानिए इनकी संवेदना, पढ़ें पूरी स्टोरी

IND vs PAK Asia Cup 2025 : इस बार का भारत-पाक मैच सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहा। ग्रुप स्टेज में मैच के बाद एक अनोखा विवाद खड़ा हुआ, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद सलमान ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए ICC में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की गई, लेकिन ICC ने यह मांग खारिज कर दी।

दूसरी ओर, ग्रुप-A की अन्य दो टीमें ओमान और UAE टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। UAE ने तीन में से सिर्फ एक मुकाबला जीता जबकि ओमान को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ओमान का आखिरी मुकाबला अब 19 सितंबर को भारत के खिलाफ होगा।

ग्रुप-B में अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है। यहां श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जबरदस्त होड़ चल रही है। ग्रुप का आखिरी मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है।

See also  ओडिशा में मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

अगर श्रीलंका जीतता है तो वह और बांग्लादेश सुपर-4 में पहुंचेंगे। लेकिन अगर अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की तो तीनों टीमों के पास बराबर अंक हो जाएंगे। फिर नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफिकेशन तय होगा। बांग्लादेश के लिए सुपर-4 में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन उम्मीदें अब भी बाकी हैं। यदि अफगान टीम श्रीलंका को भारी अंतर से हराता है तो बांग्लादेश को सुपर-4 का टिकट मिलेगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।