TODAY HOROSCOPE: टीआरपी। पितृ पक्ष में आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि 12.17 के पश्चात अमावस्या तिथि का शुभारंभ होगा। नक्षत्र मघा 08.05 के बाद पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग 08.06 तक है। इसके बाद शुभ योग रहेगा। करण विष्टि 11.54 बजे तक, शकुनि 12.17 बजे तक रहेगा। शनिवार को राहुकाल 09.19 से 10.49 बजे तक है। चंद्रमा सिंह राशि पर गोचर करेगा। आइये जानते हैं विविध राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। शेष राशि वालों के लिए दिन शुभदायी रहेगा।


मेष राशि
विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। किसी नए कोर्स को सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का योग है। किसी से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में तालमेल बनाकर रखें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग लाल है। हनुमानजी को गुड़ चना का भोग लगाएं।


वृषभ राशि
प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में विदेश यात्रा का योग है। जीवनसाथी की सलाह से किया गया कार्य लाभदायी होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। शुभ अंक 9 और शुभ रंग सफेेद है। मां लक्ष्मी को कमल फूल अर्पित करना चाहिए।

See also  देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देव, गूंजेंगी शहनाइयां, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त


मिथुन राशिफल
परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा पर ध्यान दें। आपसी सहयोग मिलेगा लेकिन मतभेद भी होंगे। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। शुभ अंक 3 और शुभ रंग हरा है। गाय को हरी घास खिलाना लाभदायी होगा।


कर्क राशिफल
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार में विवाद हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। जीवनसाथी के साथ घरेलू कार्यों में सहयोग करेंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक 7 और शुभ रंग चांदी है। जल में सफेद पुष्प अर्पित करें।


सिंह राशिफल
आत्मविश्वास से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार की खुशहाली के लिए साथ में बैठकर बातचीत करें। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। नए लक्ष्यों पर ध्यान देने से मेहनत का फल मिलेगा। दिन अच्छा व्यतीत होगा। कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य से किया गया कार्य सफल होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सुख, शांति का माहौल रहेगा। किसी भी व्यवसाय में निवेश करना लाभदायी है। शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।


कन्या राशिफल
कार्य में सतर्कता बरतें। पुराने मामले सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार के साथ मिलजुलकर कार्य करें। जिम्मेदारियों से न घबराएं। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों के साथ कार्य को अंजाम दें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी, व्यवसाय के लिए शुभ समय है। मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा है। तुलसी पर जल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें।

See also  महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा, छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे CM


तुला राशिफल
पुराने विवादों के खत्म होने से तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता के चलते प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। परिवार के साथ सुख, शांति स्थापित होगी। दिन अच्छा है, लाभ के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला है। निर्धन को भोजन कराएं।


वृश्चिक राशिफल
लापरवाही न करें, अवसर मिलेंगे, परिवार के साथ हंसी खुशी से समय व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ का योग है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा का मौका मिलेगा और इससे लाभ होगा। दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। शुभ अंक 8 और शुभ रंग मैरून है। शिवलिंग पर जल, बेलपत्र अर्पित करें।


धनु राशिफल
अपना काम स्वंय करें, दूसरों के भरोसे न रहें। कर्तव्य का पालन करें। मान सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। सोचसमझकर कार्य करें, जल्दबाजी से नुकसान की संभावना है। व्यवसायी को बड़ा आर्डर मिल सकता है। चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

See also  Chhattisgarh News: सुशासन तिहार में भिड़े धरमलाल कौशिक और राजेंद्र शुक्ला, मंच पर ही दे दी गाली


मकर राशिफल
कार्य को लेकर भागदौड़ करना पड़ सकता है। सकारात्मकता से कार्य करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यर्थ का तनाव न लें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्त करने का शुभ दिन है। शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला है। शनि मंदिर में तेल का दीप प्रज्वलित करें।


कुंभ राशिफल
कार्य में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग्यता की प्रशंसा होगी। इससे मानसिक रूप से मजबूत होंगे। दिन अनुकूल रहेगा। किसी कार्य को उत्साह से करने से कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक 4 और शुभ रंग बैंगनी है। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें।


मीन राशिफल

धैर्यपूर्वक कार्य करते हुए आगे बढ़ें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक रूप से सक्षम होंगे, इसके लिए सोचसमझकर कार्य करें। अच्छी नौकरी का योग बन रहा है। व्यवसायी वर्ग को कोर्ट कचहरी में सावधानी रखनी होगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग आसमानी है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से विघ्न दूर होंगे।