टीआरपी डेस्क। Placement Camp : दंतेवाड़ा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कारली में एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस प्लेसमेंट कैंप के तहत कुल 175 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से तीन प्रकार की नौकरियाँ शामिल हैं। केपस्टोन फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड, एनएसडीसी हैदराबाद के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया संचालित होगी।

उपलब्ध पदों में 150 पद सिक्यूरिटी गार्ड के हैं, 20 पद सुपरवाइजर के और 5 पद सीसीटीवी ऑपरेटर के हैं। यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी हो सकता है जो सुरक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में रोजगार की तलाश में हैं।

इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिनमें शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी एक फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

See also  कोरोना इन छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 5818 नए मरीज, रायपुर में 2287 दुर्ग में 857 नए पॉजिटिव, 31 की मौत

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह नि:शुल्क है। उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे सभी वर्गों के युवाओं को बिना आर्थिक बोझ के भाग लेने का मौका मिलेगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।