SURY GRAHAN TODAY HOROSCOPE टीआरपी। पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या पर 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है, यह वर्ष 2025 का अंतिम ग्रहण है। हालांकि, सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक नहीं माना जाएगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण का प्रभाव पृथ्वी पर कहीं न कहीं पड़ेगा इसलिए विविध राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र से संबंधित है। जिन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में मेष, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसे करने की सूर्यग्रहण के दौरान मनाही होती है। मेष राशि के लिए साढ़ेसाती का पहला चरण है, इसलिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक मेष राशि पर पड़ेगा। आइये जानते हैं अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दिन किस राशि पर कैसा रहेगा।
ग्रहण काल – रात्रि 10.59 बजे प्रारंभ
मध्य काल – रात्रि 1.11 बजे
मोक्ष काल – रात्रि 3.23 बजे
मेष राशि
शनि की साढ़ेसाती से मानसिक तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें, व्यर्थ का वादविवाद न करें। धैर्य रखते हुए अपना कार्य करें। कार्य में अतिरिक्त दबाव और बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यालय की राजनीति से दूर रहें। शत्रु परेशान कर सकते हैं।किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा। समस्याओं से बचने के लिए ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। काले तिल और उड़द का दान करें। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है।
वृषभ राशि
प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सट्टेबाजी से बचें और शेयर में निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य की शुरुआत से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के लिए खरीदारी संभव है और कोई सुखद समाचार मिलेगा। विघ्न निवारण के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें। बुधवार को गणेश को दूर्वा अर्पित करें। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है।
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति, वाहन के मामलों में विवाद और व्यर्थ का खर्च हो सकता है। गृहस्थ जीवन में मानसिक शांति प्रभावित होगी। कार्य पूर्ण होने में संदेह है। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। वाणी पर संयम बरतें। परिवार में मतभेद और स्वास्थ्य की समस्या आएगी। भगवान विष्णु की पूजा करके ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। माता की सेवा करें और द्वार पर दीप प्रज्वलित करें। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 है।
कर्क राशि
भाई-बहन के बीच मतभेद होने से यात्रा में व्यवधान आएगा। मीडिया, लेखन और संचार से जुड़े जातकों को परेशानी से जूझना पड़ेगा। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। कठिन परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। भागदौड़ से थकान महसूस होगी और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है. हनुमान की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है।
सिंह राशि
खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज का बोझ पड़ेगा। आय व्यय असंतुलित होने से मन में तनाव रहेगा। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। सोचसमझकर वार्तालाप करें। पुराने विवादों में धन खर्च होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। अचानक यात्रा का योग है। समस्याओं से निपटने के लिए लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें। शुभ रंग सुनहरा और शुभ रंग 1 है।
कन्या राशि
ग्रहण कन्या राशि पर होने से इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। छवि खराब होने का अंदेशा है। सोचसमझकर निर्णय लें। अन्यथा, नुकसान उठाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी और स्वास्थ्य खराब रहेगा। अचानक यात्रा का योग है। मित्रों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नया व्यापार लाभदायी होगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा.बुधवार को गणेशजी को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 7 है।
तुला राशि
शत्रुओं से परेशानी हो सकती हैै, खर्च की अधिकता रहेगी। विदेश यात्रा में बाधा आ सकती है। व्यवसाय में सोचसमझकर चलें। किसी भी तरह का रिस्क न उठाएं अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपना कार्य दूसरों पर न टालें। किसी पर अधिक निर्भर रहना उचित नहीं है। परिवार में मतभेद और स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भय, रोग का नाश होगा। शनिवार को तिल और तेल का दान करना चाहिए। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 3 है।
वृश्चिक राशि
मित्रों से धोखा मिलने की संभावना है। कम लाभ होने से लक्ष्य पूरे नहीं होंगे। स्वास्थ्य और परिवार को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां परेशान करेगी। लेनदेन सोच-समझकर करें. मान-सम्मान में कमी और स्थान परिवर्तन का योग है। भगवान भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शिवं शान्तं जगन्नाथं. यानी शिव की उपासना जीवन में स्थिरता लाती है। शुभ रंग काला और शुभ अंक 8 है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही मान सम्मान भी कम मिलेगा। वरिष्ठों से वादविवाद न करें। राजनीतिक क्षेत्र में संघर्ष करना होगा। उच्चाधिकारियों के लिए समय कठिन है। अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें और फल की चिंता न करें। नए कार्य के लिए आर्थिक मदद मिलेगी. मित्र या संबंधी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे और नया मेहमान आ सकता है। गुरुवार को पीली दाल का दान करना चाहिए। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है।
मकर राशि
मेहनत के बावजूद भाग्य साथ नहीं देगा। उच्च शिक्षा वालों को विदेश यात्रा में परेशानी उठानी पड़ेगी। पिता से मतभेद होंगे और स्वास्थ्य विपरीत रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ का योग है। प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और स्वास्थ्य सुधरेगा. वाहन खरीदने का मन बनेगा। यदि दो लोगों में मतभेद है तो गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गुरुवार को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। शुभ रंग स्लेट ग्रे और अंक 10 शुभ है।
कुंभ राशि
अचानक घटनाएं, दुर्घटना और कर्ज का बोझ बढेगा। बैंक बीमा आदि मामलों में सावधानी रखना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति में विवाद और पार्टनर से मतभेद हो सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश हानिकारक होगा। महामृत्युंजय मंत्र से परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शिवलिंग पर काला तिल और जल अर्पित करना चाहिए। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 11 है।
मीन राशि
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वादविवाद होने पर तनाव रहेगा। अविवाहितों के विवाह में देर होगी। साझेदारी में कार्यरत व्यवसायियों के बीच मतभेद पनप सकता है। विवाह में देर होगी। जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। व्यापार में परिवर्तन के योग है। पार्टनर से संबंध को खत्म करने का प्रयास करें। भगवान विष्णु की आराधना से दांपत्य जीवन में सफलता मिलेगी। शुक्रवार को दांपत्य पजा करें और गुलाबी वस्त्र धारण करें। शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 12 है।


