टीआरपी डेस्क। Sourabh Chandrakar Nephew : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चर्चित जूक क्लब में रविवार रात एक हिंसक घटना सामने आई है, जिसने शहर के नाइटलाइफ और क्राइम कनेक्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महादेव सट्टा ऐप के कुख्यात संचालक सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर और उसके साथियों ने क्लब में मौजूद अज्जू पांडे नामक युवक पर बेरहमी से हमला किया। हमले के बाद आरोपियों के डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

क्यों हुआ था विवाद ?

पीड़ित अज्जू पांडे द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में उसने बताया कि रविवार रात वह जूक क्लब में घूमने गया था, जहां पहले से मौजूद प्रखर, पुलकित, प्रेम और अन्य साथियों से उसका पुराना विवाद है। रात करीब 11 बजे आरोपियों ने अज्जू से झगड़ा शुरू किया, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने लात-घूंसे बरसाए, कुर्सी से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को पिस्टल के बट से भी मारा गया है।

See also  CG Monsoon: छत्तीसगढ़ में अब तक 356.2 मिमी औसत बारिश, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे आगे

हमले में अज्जू के नाक, चेहरे और कमर पर गंभीर चोटें आईं है। क्लब स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी लगातार हमला करते रहे। जो CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

मारपीट के बाद डांस करते नजर आए बदमाश

घटना के बाद सभी आरोपी के क्लब में ही डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। इससे उनकी गुंडागर्दी और कानून का डर न होने की तस्वीर साफ तौर पर उजागर हो रही है।

मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूचना के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और 1 आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने जांच के लिए क्लब का CCTV फुटेज भी कब्जे में ले लिया हैं। IPC की धारा 323, 506 समेत कुछ अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पिस्टल से हमले की पुष्टि होने पर आर्म्स एक्ट को भी जोड़ा जा सकता है।

See also  लुटेरी दुल्हन : एक ही घर में बारात लेकर पहुंचे सात दूल्हे, वहां लटका मिला ताला,​ थाने पहुंचे तो खुली पोल

मामले को लेकर ASP लखन पटले ने कहा, पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू हो चुकी है, क्लब से CCTV फुटेज मंगाया गया है, आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महादेव सट्टा ऐप कनेक्शन

Sourabh Chandrakar Nephew : पीड़ित के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रखर, महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का भांजा है। प्रखर खुद ED की जांच के घेरे में है और उस पर सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं।