FILE PHOTO


टीआरपी। न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक अवधि के प्रकरणों को प्राथमिकता देकर संभागायुक्त महादेव कावरे (mahadev kavre) सुलझा रहे हैं। न्यायालय आयुक्त एवं न्यायालय अपर आयुक्त रायपुर संभाग में अभियान चलाकर कुल 2607 निराकृत प्रकरणों को रायपुर संभाग के अभिलेख कोष्ठ में जमा कराया गया है। रायपुर संभाग के सभी प्रकरणों को ऑनलाईन दर्ज कर प्रकरणों से संबंधित सभी कार्यवाही ऑनलाईन की जा रही है।


एक वर्ष में 2426 प्रकरण निराकृत


संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा प्रकरणों को शीघ्र निराकरण हेतु सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को एवं अपर आयुक्त में मंगलवार एवं गुरूवार को पेशी नियत कर सुनवाई की जा रही है। 01 वर्ष में 2426 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। निराकृत प्रकरणों का आदेश ऑनलाईन अपलोड किया जा रहा है। जिसे केस नम्बर डाल कर अपीलार्थी/उत्तरवारी द्वारा अवलोकन किया जा सकता है।


अपीलार्थी, उत्तरवादी, अधिवक्ताओं को भेज रहे मैसेज


प्रकरणों की स्थिति देखने हेतु राजस्व विभाग के वेबसाईट-https://revenue.cg.nic.in में जाकर प्रकरण खोजे कालम में प्रकरण क्रमांक डालकर प्रकरण की स्थिति देखी जा सकती है। आदेश हुए प्रकरणों के आदेश की कापी डाउनलोड की जा सकती है। अपीलार्थी, उत्तरवादी एवं अधिवक्तागणों का मोबाईल नंबर भी ऑनलाईन दर्ज किया जा रहा है। जिससे प्रकरण का पंजीयन क्रमांक एवं आगामी तिथियों की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर मैसेज भेजकर सूचित किया जा सके। प्रकरण में प्रतिदिन की गई कार्यवाही की आर्डरशीट ऑनलाईन अपलोड किया जा रहा है।

See also  जिला अस्पतालों में निजी चिकित्सा विशेषज्ञों की ली जाएंगी सेवाएं