टीआरपी डेस्क। जीएसटी (GST 2.O) की नई दरों के लागू होने के बाद FMCG (Fast-moving consumer goods) कंपनियों की कीमतों में बदलाव दिखने लगा है। पारले-जी बिस्किट का सबसे छोटे पैक की कीमत ₹5 से अब ₹4.45 हो गया है। इसी तरह, आमतौर पर ₹1 में मिलने वाली कैंडी की कीमत अब 88 पैसे हो गई है। ₹2 में बिकने वाला शैम्पू पाउच अब ₹1.77 में उपलब्ध है।

FMCG कंपनियां फिलहाल असमंजस में हैं। उन्हें यह साफ नहीं है कि अगर वे GST कटौती का लाभ ग्राहकों को दाम घटाए बिना, उत्पाद की मात्रा बढ़ाकर देना चाहें, तो सरकार इसे मान्यता देगी या नहीं। पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी हो सकती है और ग्राहकों से उम्मीद की जा रही है कि वे डिजिटल पेमेंट से पूरे पैसे चुकाएं या फिर बड़े पैक खरीदें। वहीं ग्राहकों को के मन में भी पेमेंट को लेकर उलझन है। कीमत ऐसा ही रहा तो ग्राहक छुट्टे पैसे का इंतजाम कैसे करें।

See also  बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से मिले प्रधानमंत्री, विकास और रोजगार पर चर्चा

उधर, मोंडलेज इंडिया ने भी बॉर्नविटा, ओरियो और 5 स्टार जैसे उत्पादों की नई कीमतें जारी की हैं, जो अब GST कटौती के बाद थोड़ी अजीब दिखाई दे रही हैं। बॉर्नविटा अब ₹26.69, ओरियो ₹8.90 और जेम्स ₹17.80 में मिल रहे हैं। कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव पूरी तरह टैक्स लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाने के मकसद से किया गया है।

नेस्ले ने इस बदलाव को थोड़ा अलग तरीके से अपनाया है। इसने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाने के साथ-साथ उनका वजन भी बढ़ा दिया है। जैसे, 560 ग्राम वाले मैगी नूडल्स अब 600 ग्राम के हो गए हैं और उनकी कीमत भी ₹120 से घटकर ₹116 हो गई है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनियां पुराने ₹5, ₹10 और ₹20 जैसे गोल कीमतों वाले पैकेट्स पर कब वापस लौटेंगी। फिलहाल इंडस्ट्री में मान्यता है कि इन छोटी कीमतों वाले पैकेट्स की बाजार में भारी मांग है। जैसे शैम्पू की 79%, बिस्किट की 64% और चॉकलेट की 58% बिक्री इन्हीं पैकेट्स से होती है।

See also  NEET UG 2026: रायपुर-दुर्ग के छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।