टीआरपी। actions of the Principal in-charge :
स्कूल की प्रभारी प्राचार्य के कार्यों पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश मंत्री ने दुर्ग जिला स्थित ’शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया का निरीक्षण करने के दौरान दिया।


एनजीओ, बाहरी व्यक्तियों को स्कूलों में घुसने न दें


स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने दुर्ग जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय प्राथमिक शाला गनियारी में शाला संचालन को सही पाया गया। वहीं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला/हाईस्कूल गनियारी में मुख्य विषय के कालखंड में शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी एन.जी.ओ. या बाहरी व्यक्ति को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के कार्यों पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


भौतिक-रसायन प्रायोगिक कार्य अधूरे, व्याख्याता को नोटिस


इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्री धमधा में भौतिक और रसायन विषयों के प्रायोगिक कार्य अधूरे पाए जाने पर मंत्री ने प्रभारी प्राचार्य मनिराम मनडारे और भौतिक शास्त्र के व्याख्याता कल्पना शुक्ला के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक शाला, हिर्री में प्रधानपाठक हरिहरनो द्वारा संचालित अध्यापन व्यवस्था की मंत्री ने प्रशंसा की।

See also  CG BIG BREAKING : विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, बस और कार की भिड़ंत से मौके पर ही तोड़ा दम


डोम निर्माण की घोषणा


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में शाला संचालन और विद्यार्थियों से संवाद के बाद मंत्री ने प्रशंसा व्यक्त की। संस्था प्रमुख की मांग पर डोम निर्माण और बालक-बालिका के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की गई तथा रिक्त पदों पर परीक्षण कर भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई और डोम निर्माण की घोषणा की गई।