टीआरपी डेस्क। Naxal Couple Arrest : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर जारी एक्शन के बाद से ही नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है। नक्सली अब जंगलों से निकल शहरों में पनाह लेने लगे हैं। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र के आधार पर यहां रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि नक्सल दंपत्ति ने इलाज का बहाना बनाकर मकान किराए पर लिया था और वह कई बार रायपुर में अपना ठिकाना बदल चुके हैं, नक्सल पति-पत्नी से फर्जी आधार कार्ड जब्त कर लिया गया है, दोनों को रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से SIA की टीम ने गिरफ्तार किया है।

बीजापुर इलाके में सक्रिए थे दोनों नक्सली

रायपुर से गिरफ्तार किए गए नक्सली पति-पत्नी मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं, पति का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और पत्नी का नाम कमला बताया जा रहा है, दोनों ने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड दिए थे, जिसके बाद से दोनों इलाज के बहाने यहां रह रहे थे। नक्सली दंपत्ति पिछले कुछ सालों से रायपुर में सक्रिय बताए जा रहे हैं, पुलिस को दोनों के पास से कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिसमें मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है। पुलिस ने फिलहाल रमेश को रिमांड पर लिया है, जबकि पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस दोनों के शहरी नेटवर्क की जानकारी खंगाल रही है।

See also  Raipur City News: रायपुर में बोर खनन पर लगी रोक हटी, पूरी करनी होगा ये प्रक्रिया

सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि युवक किसी बड़े अफसर के घर पर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी कर चुका है, ऐसे में पुलिस को दोनों से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। ऐसे में उनका क्या प्लान था, इस पर भी खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 नक्सली नाम और पहचान बदलकर रायपुर के चंगोराभाठा में रह रहे हैं, ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली 2017 से नक्सल संगठनों में एक्टिव थे। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों नक्सली करीब 4-5 साल से रायपुर में रह रहे थे।

नक्सलियों को NIA कोर्ट में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद नक्सली पति-पत्नी को बिलासपुर की NIA कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस नक्सली को रिमांड पर लिया है। महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। फिलहाल इस मामले में एजेंसी की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं।

See also  केंद्रीय बजट पूर्व बैठक में वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने रखी जीएसटी क्षतिपूर्ति 2022 के बाद भी जारी रखने जैसी कई अहम मांग

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी ऑपरेशन तेज

Naxal Couple Arrest : बीते कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ बस्तर संभाग में तेजी से एक्शन हो रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि नक्सली अब जंगलों से शहरों की तरफ भी रुख कर रहे हैं, क्योंकि नक्सलियों का नेटवर्क शहरी भी हो सकता है। सुरक्षाबलों ने बीते कुछ समय में बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दिया है, जिसमें कई बडे़ नक्सलियों को ढेर किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर चुके हैं। 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक 180 से ज्यादा नक्सली ढेर किए जा चुका है, जबकि 1000 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 837 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।