टीआरपी डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फार्मा क्षेत्र पर लगाए गए उच्च टैरिफ का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जो कमोडिटी बाजार को भी प्रभावित कर रही है। देश में सोने के दामों में आज वृद्धि हुई है, जबकि चांदी सस्ती हो गई। बुलियन बाजार में सोने के भाव 160 रुपये बढ़कर 113,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी के दाम 240 रुपये गिरकर 136,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।
bullions.co.in के आंकड़ों के अनुसार, सोने में 0.140 प्रतिशत की तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोने के दामों में उछाल आया है। दूसरी ओर, चांदी के भावों में कमी दर्ज की गई।
दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम
देशभर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली और मुंबई में भी भाव ऊंचे स्तर पर हैं। दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 250 रुपये बढ़कर 113,080 रुपये हो गए। मुंबई में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई, जिससे कीमत 113,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। सोने के भावों में 0.400 प्रतिशत की तेजी आई है।
वायदा बाजार में भाव
फ्यूचर्स मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख है। एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव ऊपर चढ़े हैं। 3 अक्टूबर 2025 को समाप्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम 471 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 113,100 रुपये हो गए। चांदी के वायदा भाव भी बढ़े, जहां 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 553 रुपये प्रति किलोग्राम ऊपर चढ़कर 137,609 रुपये पर पहुंच गया।


