नई दिल्ली। Stock Market : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी आज (शुक्रवार) भारतीय शेयर बाजार को जोर का झटका लगा है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ लगाएगा। इस खबर के सामने आते ही भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे पूरे बाजार का मूड बिगड़ गया।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटकर 80,400 के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 250 अंक लुढ़ककर 24,650 के नीचे पहुंचा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 733.22 अंक की गिरावट के साथ 80,426.46 पर बंद हुआ और निफ्टी 238.35 अंक टूटकर 24,652.50 पर बंद हुआ। यह लगातार छठा दिन रहा जब बाजार में गिरावट देखने को मिली।

Stock Market : फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 590 अंक या 2.7% गिरकर दिन के निचले स्तर 21,390.25 पर आ गया। इंडेक्स में शामिल 20 में से 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। लॉरस लैब्स, बायोकोन, जायडस लाइफसाइंसेस और नैटको फार्मा जैसे दिग्गज स्टॉक्स में 7% तक की गिरावट आई।

See also  Stock Market : सावन के पहले सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 78 अंक लुढ़का, जानें निफ्टी का हाल…

वैश्विक बाजारों की बात करें तो शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 0.9%, हांगकांग का हैंग सेंग 1.4% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.7% नीचे रहा।