टीआरपी। Today Horoscope: शारदीय नवरात्र में शनिवार, 27 सितंबर को बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग का संयोग है। इस योग को शुभ माना जाता है। कर्क और सिंह राशि के लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों को धैर्यपूर्वक निर्णय लेना होगा। मेष राशि को मान सम्मान, तुला, वृश्चिक राशि को लाभ और धनु, मकर राशि वाले यदि जोखिम उठाकर कार्य करें तो उसमें सफलता मिलेगी। आइये जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों को सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को राज्य स्तर पर पदोन्नति अथवा सम्मान का योग है। व्यवसायी को व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वालों का रूझान नई नौकरी की ओर होगा। प्रयास करने पर नई नौकरी हासिल कर सकते हैं।
वृषभ राशि
नौकरी अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। धर्म अध्यात्म में रुचि बढ़ने से मन शांत रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। जमीन खरीदी अथवा किसी नए जगह पर जाने की योजना पर विचार मंथन किया जा सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
रचनात्मक कार्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। मनपसंद कार्य होने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रगति के लिए नई योजनाओं पर कार्य की शुरुआत करना लाभदायी होगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के लोग आपकी प्रगति में सहायक होंगे।
कर्क राशि
कोई भी कार्य मेहनत से ही सफल होगा। भाग्य पर भरोसा करके न बैठें और मेहनत से जुट जाएं। काफी दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक आयोजनों में खुशहाली का माहौल रहेगा।
सिंह राशि
किसी जरूरी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। अध्यात्म के लिए समय निकालें, इससे जीवन में शांति छाएगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नति में कुछ परेशानी आएगी। परेशान होने की बजाय धैर्य से काम लें।
कन्या राशि
किसी से बहस में समय बर्बाद न करें। संयम और सावधानी से काम लें। अपने साथ कार्य कर रहे लोगों के साथ विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य की योजना बनेगी। काफी दिनों से रूका कार्य पूरा होने की संभावना है।
तुला राशि
नौकरी, व्यवसाय किसी भी क्षेत्र में लाभ का योग है। परिचित के साथ पुराने विवाद को लेकर समझदारी से काम लें और सुलझाने का प्रयास करें। इससे मन में शांति का अनुभव होगा। किसी नए कार्य की योजना पर विचार करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में चिंता बढ़ेगी। पड़ोसियों से झगड़़े को सुलझाएं। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।
वृश्चिक राशि
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। व्यवसाय में आश्चर्यजनक लाभ होगा। बड़े व्यापारियों से संपर्क बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में नया करने की योजना पर विचार कर सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंतित होंगे और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने प्रयास करेंगे।
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में सतर्कता और समझदारी से काम लें। नौकरी हो या व्यवसाय, जोखिम लेकर ही आगे बढ़ सकते हैं। मन में संशय रहेगा लेकिन हिम्मत से आगे बढ़ें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए प्रयास करें। अच्छे अवसर मिलेंगे। अवसर को व्यर्थ न जानें दें।
मकर राशि
पार्टनरशिप में किया गया कार्य लाभदायी होगा। प्रतिदिन के कार्यों को दिल से करें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। संतान के करियर की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपना कार्य मेहनत और ईमानदारी से करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। मौसम में बदलाव से शारीरिक परेशानी होगी। खानपान में लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। सोच-समझकर ही निर्णय लें।
मीन राशि
व्यवसाय में जोखिम लेने से सफलता मिलेगी। धैर्य और शालीनता से समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। व्यर्थ किसी से बहस न करें। जरूरतमंद की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


