टीआरपी डेस्क। IND-PAK Final : Asia Cup 2025 के फाइनल में आज तीसरी बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान Asia Cup के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है लेकिन फाइनल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमें आखिरी बार फाइनल मैच में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थीं जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।
भारत का पलड़ा भारी
हाल के नतीजों में भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बनाया है। T20 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 में से 12 बार भारत ने मैच अपने नाम किया है। एशिया कप 2025 में भी पाकिस्तान भारत से 2 बार मुंह की खा ही चुका है। ऐसे में फाइनल मैच में भारत के जीतने की संभावना ज्यादा बनी हुई है।
पाकिस्तान के खिलाफ खाराब रिकॉर्ड !
मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट (5 या उससे ज्यादा टीम) में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 फाइनल हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत को अब तक 2 ही मुकाबलों में विजय मिली है। अब की बार भारत इस स्कोर को 3-3 से बराबर कर सकता है। यदि भारत Asia Cup जीत दर्ज करता है तो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले फाइनल (चैम्पियंस ट्रॉफी 2017) में मिली हार की टीस में भी कमी आएगी।
13वीं बार फाइनल में पाकिस्तान से सामना
आज इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है। इससे पहले 12 मैच में 8 बार पाकिस्तान और महज 4 बार ही भारत जीत पाया है।
IND-PAK Final : पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए भारत को हर विभाग में संतुलित और आक्रामक खेल दिखाना होगा। खासकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को एक बार फिर जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि इतिहास बताता है कि फाइनल में पाकिस्तानी टीम ‘खूंखार’ हो जाती है इसलिए भारतीय टीम को संभल कर खेलना होगा।



