टीआरपी। JOLLY L L B : देश में निर्धन और मध्यम परिवार के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ बनाई गई जॉली एलएलबी फिल्म ने आम आदमी को काफी प्रभावित किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह एक साधारण वकील पूरी शिद्दत से केस लड़ता है और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाता है। इसी फिल्म के तीसरे सीक्वल जॉली एलएलबी 3 फिल्म भी इन दिनों देशभर के सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। एक बार फिर अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने शानदार अभिनय और कोर्ट में पेश की जाने वाली दलीलों से दर्शकों को प्रभावित कर तालियां बटोरने में कामयाब हुए हैं। बाक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर फिल्म इंडस्ट्री को राहत दी है।
दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने बांधे रखा
जाली एलएलबी – 3 फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। केवल भारत ही नहीं अनेक देशों में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। रिलीज के मात्र 10 दिनों में ही करोड़ों रुपए का कलेक्शन हो चुका है। फिल्म पिछले दिनों 19 सितंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज होने के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। निर्देशक सुभाष कपूर ने कोर्ट में होने वाली बहस को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया है। दोनों दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अपने अभिनय, तर्कों से दर्शकों को बांधे रखा है। दर्शक कहीं भी बोरियत महसूस नहीं करता।
123 करोड़ से ऊपर कलेक्शन
बाक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अब तक 123 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म अभी भी थियेटरों में अच्छी भीड़ खींच रही है।
सच्ची घटना पर आधारित
फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कहानी उत्तर प्रदेश के एक गांव की सच्ची घटना पर केंद्रित है। उद्योगपति और प्रशासन की मिलीभगत से एक किसान परिवार का शोषण किया जाता। किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। तरह-तरह के आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता है। इससे तंग आकर किसान आत्महत्या कर लेता है। किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में मामला चलता है और आखिरकार दबंगों की दबंगई की कलई खुलती है।



